🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

खबर लोड हो रही है...

👤 लेखक
📅 तारीख
💬 0 टिप्पणी
👁️
📢 शेयर करें 📘 Facebook 🐦 Twitter 💬 WhatsApp ✈ Telegram
📰
इमेज लोड हो रही है...

*चेक माफिया और ब्याजखोरों के खिलाफ अनशन का तीसरा दिन*

*एक आंदोलनकारी जबरन अस्पताल में भर्ती, प्रशासन को चेतावनी*

 

हनुमानगढ़।✍️ मदनलाल पण्डितांवाली।

चेक माफिया और ब्याजखोरों के आतंक के खिलाफ पीड़ितों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। स्थानीय प्रशासन की कथित अनदेखी से नाराज आंदोलनकारियों ने आर-पार की जंग अब छेड़ दी है। आयकर विभाग कार्यालय के सामने पिछले 23 दिनों से जारी शांतिपूर्ण धरने के बाद सोमवार से शुरू हुआ अनिश्चितकालीन आमरण अनशन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को मेडिकल टीम और पुलिस प्रशासन धरना स्थल पर पहुंचे। प्रशासन ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारी पृथ्वीराज नायक को जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं डॉक्टरों के मुताबिक, दूसरे अनशनकारी देवीलाल मेहरड़ा की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और वे पूरी तरह फिट हैं।पीड़ित परिवारों ने स्थानीय प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि राज्य स्तर तक गुहार लगाने के बाद भी स्थानीय अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। आंदोलनकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि इस आंदोलन के दौरान कोई भी अप्रिय घटना या जनहानि होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ स्थानीय प्रशासन की होगी। आंदोलनकारी अपनी मांगों पर अड़े हैं और उनका साफ कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, अनशन खत्म नहीं होगा। वहीं इस अनिश्चितकालीन आमरण अनशन धरने पर मुख्य रूप से रेवंतराम पंवार, बबलू सोनी, देवीलाल, मोहनलाल, पृथ्वीराज नायक, महेन्द्र कुमार, इकबाल बावरा,केसराराम मेघवाल, रामकुमार, श्योपतराम, बलकार सिंह, सुमेर सिंह,रवि सिंह खालसा, राधेश्याम सोनी,अंकूश सोनी,गोलू सोनी सहित भारी संख्या में पीड़ित परिवारों के लोग मुस्तैद रहे।

लेखक / Author
pulseofthenation
pulseofthenation की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.09 (1)
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.08 (1)
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.07 (1)
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ
🏷️ लोकप्रिय टैग्स