🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

खबर लोड हो रही है...

👤 लेखक
📅 तारीख
💬 0 टिप्पणी
👁️
📢 शेयर करें 📘 Facebook 🐦 Twitter 💬 WhatsApp ✈ Telegram
📰
इमेज लोड हो रही है...

सुदामा शास्त्री अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी धार्मिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

राष्ट्रीय अध्यक्ष साहिब दयाल वधवा ने किया डॉ. शास्त्री की पुस्तक ‘वेदना के स्वर’ का विमोचन; कहा- कुरीतियों के खिलाफ मार्गदर्शक बनेगी यह कृति

फतेहाबाद।ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की महत्वपूर्ण बैठक अनाज मण्डी स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश चुघ ने की, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी साहिब दयाल वधवा ने विशेष तौर पर शिरकत की। बैठक में संगठन की धार्मिक गतिविधियों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने और सामाजिक चेतना जगाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन की धार्मिक गतिविधियों के प्रसार और इसे और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश चुघ ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। उन्होंने शहर के प्रमुख शिक्षाविद् व साहित्यकार डॉ. सुदामा शास्त्री को धार्मिक प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। डॉ. शास्त्री की इस नियुक्ति पर उपस्थित सभी सदस्यों ने खुशी जाहिर की।

बैठक के दौरान एक विशेष सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष साहिब दयाल वधवा ने डॉ. सुदामा शास्त्री द्वारा लिखित पुस्तक ‘वेदना के स्वर’ का विमोचन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह काव्य संग्रह समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में एक मार्गदर्शक और मिसाल बनकर उभरेगा। डॉ. सुदामा शास्त्री ने अपनी रचनाओं के जरिए छुआछूत, दहेज प्रथा, जातिवाद, कन्या भ्रूण हत्या और नशाखोरी जैसी गंभीर सामाजिक कुरीतियों पर अत्यंत प्रेरणादायक और तीखे प्रहार किए हैं। यह साहित्य आने वाले समय में समाज को जागरूक करने का बड़ा काम करेगा। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश चुघ ने डॉ. सुदामा शास्त्री को नई जिम्मेदारी और पुस्तक के सफल प्रकाशन पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. सुदामा शास्त्री ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मपाल चावला, पवन रूखाया, परम अरोड़ा, डॉ. सुमन बजाज, धार्मिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर शर्मा, पंडित सनी शर्मा और राम चंद्र सेठी सहित कई प्रमुख सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।

लेखक / Author
pulseofthenation
pulseofthenation की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.09 (1)
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.08 (1)
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.07 (1)
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ
🏷️ लोकप्रिय टैग्स