🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

खबर लोड हो रही है...

👤 लेखक
📅 तारीख
💬 0 टिप्पणी
👁️
📢 शेयर करें 📘 Facebook 🐦 Twitter 💬 WhatsApp ✈ Telegram
📰
इमेज लोड हो रही है...

पीलीबंगा में पांच दिवसीय जाम्भाणी संस्कार शिविर: दूसरे दिन वक्ताओं ने बच्चों को दिए पर्यावरण संरक्षण और संस्कारों के पाठ

पीलीबंगा।✍️ मदनलाल पण्डितांवाली।
जाम्भाणी साहित्य अकादमी बीकानेर और श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर समिति पीलीबंगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय जाम्भाणी संस्कार शिविर के दूसरे दिन वक्ताओं ने बच्चों को जीवन में उच्च संस्कार अपनाने के लिए प्रेरित किया।शिविर प्रवक्ता प्रकाश बिश्नोई ने बताया कि दूसरे दिन के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अर्थशास्त्री संतोष राजपुरोहित, हनुमानगढ़ टाउन बिश्नोई धर्मशाला के पूर्व अध्यक्ष मोहन लाल पूनिया, जाम्भाणी साहित्य अकादमी बीकानेर के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. बनवारी लाल साहू और भटनेर न्यूज के पत्रकार गोपाल झा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत योगाचार्य सुभाष गोदारा ने बच्चों को योग करवा कर की। इसके बाद शिविर प्रभारी रंगलाल और अतिथि वक्ताओं ने हवन-यज्ञ में आहुति देकर वातावरण को शुद्ध किया और गुरु जम्भेश्वर भगवान की वंदना की। मंदिर समिति की ओर से सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर भावभीना अभिनंदन किया गया। वहीं जंभेश्वर एजुकेशनल एकेडमी हांसलिया की प्रधानाचार्य उर्मिला बिश्नोई ने महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए बच्चों को गुरु जांभोजी के बताए 29 नियमों की विस्तार से व्याख्या की और उन्हें दैनिक जीवन में धारण करने का संकल्प दिलाया।

*हवन, पाहल और साहित्य का महत्व*
वक्ता मोहनलाल पूनिया ने समाज में हवन और पाहल के आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए बच्चों को रोजाना हवन करने और अमावस्या पर पाहल द्वारा आत्म शुद्धि करने की बात कही। वहीं अर्थशास्त्री संतोष राजपुरोहित ने अपनी ओजस्वी वाणी से बच्चों को जाम्भाणी साहित्य के महत्व से रूबरू कराया और पर्यावरण संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प दिलाया।

*शब्दवाणी और संस्कारों पर जोर*
कार्यक्रम के दौरान डॉ. बनवारी लाल साहू ने गुरु जांभोजी की शब्दवाणी पर प्रकाश डालते हुए उसके एक-एक शब्द की महत्ता को स्पष्ट किया। वहीं वरिष्ठ पत्रकार गोपाल झा ने स्वतंत्र विचारों के माध्यम से बच्चों को प्रकृति प्रेमी और संस्कारवान बनने की सीख दी। वहीं इस कार्यक्रम में मंदिर समिति अध्यक्ष हनुमान प्रसाद मांझू , रामस्वरूप गोदारा, जगदीश प्रसाद जाखड़, विनोद सीगड़,साहब राम खीचड़, प्रकाश धारणिया,वेद प्रकाश गोदारा ,सुभाष खिचड़ ,हरिराम गोदारा ,रामकुमार सीगड़, निहाल चंद खीचड़,प्रदीप बिश्नोई,पुष्पेंद्र गोदारा,राजेंद्र सियाग ,महेंद्र धारणिया,कॉमरेड साहबराम पूनिया, एडवोकेट जगदीश पुनिया ,प्रिंस बिश्नोई, युविन बिश्नोई, एंजल बिश्नोई,राजू धारणिया,रवि गोदारा , अजीत धारणिया, हनुमान गोदारा, महावीर भादू,राजाराम गोदारा, शंकर लाल सिंवर, सैंस्करण धारणिया, राकेश साहू ,विजयपाल सीगड़, विनोद खिलेरी, सहदेव पवार ,अंशिता,मनस्वी, सहित शिविर के बालक बालिकाएं तथा समाज के प्रबुद्धजन मौजूद रहे। मंच संचालन प्रकाश धारणिया ने किया।

लेखक / Author
pulseofthenation
pulseofthenation की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.09 (1)
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.08 (1)
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.07 (1)
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ
🏷️ लोकप्रिय टैग्स