🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

खबर लोड हो रही है...

👤 लेखक
📅 तारीख
💬 0 टिप्पणी
👁️
📢 शेयर करें 📘 Facebook 🐦 Twitter 💬 WhatsApp ✈ Telegram
📰
इमेज लोड हो रही है...

*ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

*हिस्ट्रीशीटर एवं नशा तस्करों के अवैध अतिक्रमण ध्वस्त, सरकारी भूमि का मूल्य लगभग ₹25 लाख*

*अपराध से अर्जित प्रभाव के दम पर किए गए कब्जों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नशामुक्त एवं अपराधमुक्त जिले के संकल्प को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई*

 

हनुमानगढ़। 28 जूलाई 2026 /जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में जिले को नशामुक्त एवं अपराधमुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर एवं नशा तस्करों द्वारा सरकारी भूमि तथा रिहायशी मकानों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई में अतिक्रमित भूमि का अनुमानित सरकारी मूल्य लगभग ₹25 लाख बताया गया है।

यह संयुक्त कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद एवं वृताधिकारी (सिटी) मीनाक्षी के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस थाना सदर हनुमानगढ़, पुलिस थाना हनुमानगढ़ टाउन, ग्राम पंचायत जंडावाली तथा नगर परिषद हनुमानगढ़ के सहयोग से संपन्न हुई।

हिस्ट्रीशीटर के सरकारी भूमि पर कब्जे को कराया अतिक्रमण मुक्त

प्रथम कार्रवाई के तहत पुलिस थाना सदर हनुमानगढ़ के थानाधिकारी राजीव रॉयल ने ग्राम पंचायत जंडावाली के सहयोग से हिस्ट्रीशीटर बालू खां उर्फ इकबाल खां पुत्र कालू खां उर्फ सरदार खां, निवासी जंडावाली द्वारा अपने मकान के आगे जोहड़ पायतन की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कराया।

पुलिस के अनुसार उक्त हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट एवं आबकारी अधिनियम सहित गंभीर प्रकृति के लगभग 31 आपराधिक प्रकरण राजस्थान के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज हैं। अपराध से अर्जित प्रभाव का उपयोग कर किए गए इस अवैध कब्जे को हटाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दूसरी कार्रवाई में पुलिस थाना हनुमानगढ़ टाउन के थानाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक लखवीर सिंह तथा नगर परिषद हनुमानगढ़ के सहायक अभियंता मेघराज ने नगर परिषद के अमले के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए सुभाष सिकलीगर पुत्र गुरदीप सिंह, निवासी वार्ड संख्या-34, सिकलीगर मोहल्ला, हनुमानगढ़ टाउन द्वारा अपने रिहायशी मकान पर किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कराया।

आरोपी सुभाष सिकलीगर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट सहित गंभीर प्रकृति के लगभग आधा दर्जन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस एवं नगर परिषद की संयुक्त टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को हटाया।

अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा : जिला पुलिस अधीक्षक

जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने कहा कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत जिले में नशा तस्करों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अन्य असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अपराध से अर्जित संपत्ति, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे तथा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुरूप कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि किसी भी अपराधी को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा तथा जिले को नशामुक्त एवं अपराधमुक्त बनाने के लिए यह अभियान पूरी दृढ़ता और प्रभावशीलता के साथ आगे भी जारी रहेगा।

लेखक / Author
pulseofthenation
pulseofthenation की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.09 (1)
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.08 (1)
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.07 (1)
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ
🏷️ लोकप्रिय टैग्स