🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

खबर लोड हो रही है...

👤 लेखक
📅 तारीख
💬 0 टिप्पणी
👁️
📢 शेयर करें 📘 Facebook 🐦 Twitter 💬 WhatsApp ✈ Telegram
📰
इमेज लोड हो रही है...

*गुरु रविदास जयंती पर सामाजिक समरसता का संदेश देने का आह्वान*

*- भाजपा कार्यालय में समरसता संकल्प अभियान कार्यशाला आयोजित, मंडल व विधानसभा स्तर पर होंगे विविध कार्यक्रम*

 

हनुमानगढ़। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से आयोजित किए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला जिला संयोजक प्रदीप ऐरी की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ रहे, जबकि मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू थे। कार्यक्रम में भाजपा नेता अमित चौधरी, पूर्व विधायक गुरदीप शाहपीनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. भारतभूषण शर्मा, पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची एवं पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां भारती तथा महापुरुषों के चित्रों के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात कार्यशाला में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य वक्ता आत्माराम तरड़ ने गुरु रविदास जी महाराज की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना को समाप्त करने तथा मानव मात्र को समानता एवं भाईचारे का संदेश देने का कार्य किया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुटता, समानता और समरसता की दिशा में प्रेरित करते हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने नजदीकी रविदास मंदिरों एवं गुरुघरों में ज्योत प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके साथ ही सामाजिक समरसता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इन कार्यक्रमों को मंडल एवं विधानसभा स्तर तक प्रभावी रूप से आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए।

डेलू ने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और समानता की भावना मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है। गुरु रविदास जी महाराज के जीवन एवं संदेश को जन-जन तक पहुंचाकर सामाजिक समरसता का संकल्प मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने आगामी तिरंगा रैलियों को लेकर भी जानकारी देते हुए बताया कि मंडल एवं विधानसभा स्तर पर तिरंगा रैलियों के साथ पदयात्राओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन आयोजनों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम संयोजक प्रदीप ऐरी ने कहा कि गुरु रविदास जी महाराज के विचार समाज को जोड़ने और सभी वर्गों के बीच समानता एवं भाईचारे की भावना स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं। समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक इन विचारों को पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बलराज मान, प्रकाश तंवर, विजय राठी, अभिषेक पारीक, राकेश शास्त्री, गुरुदास सिंह बराड़, हनीष ग्रोवर, हरिप्रकाश शर्मा, मुकेश कुमार जाखड़, विनोद पलथानिया, नत्थुराम बगड़िया, इंद्रसैन चाहर, विक्रम क्लिहेरी, पवन बागोरिया, मंडल संयोजक केशवपाल, सतनाम सिंह, मोतीराम सिंधी, पवन किरोड़ीवाल, भूपेंद्र सिंह, राजेश बारूपाल, श्रवण मोर्या, देवीलाल सहारण, रामदेव शर्मा, कृष्णलाल सहारण, जिला पदाधिकारी ओम सोनी, अनूप सिंह शेखावत, उत्तमसिंह राठौड़, आशीष पारीक, अनिल महला, दलीप कुमार, तेजेन्द्र सिंह ढोलनगर, महंगा सिंह ढिल्लो, सुशील जोशी, कृष्ण तायल, पुष्पा नाहटा, सरोज नायक, प्रवीण कटारिया, प्रदीप कड़वा, कुलवंत सिंह, जगदीश गर्ग, सुभाष सहारण, छोटूलाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक / Author
pulseofthenation
pulseofthenation की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.09 (1)
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.08 (1)
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.07 (1)
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ
🏷️ लोकप्रिय टैग्स