🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

खबर लोड हो रही है...

👤 लेखक
📅 तारीख
💬 0 टिप्पणी
👁️
📢 शेयर करें 📘 Facebook 🐦 Twitter 💬 WhatsApp ✈ Telegram
📰
इमेज लोड हो रही है...

तरुण चुघ को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर आल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी ने बांटी मिठाई

 

फतेहाबाद, 05 जून भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सूर्यवंशी तरुण चुघ को मध्य प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर फतेहाबाद के पंजाबी समाज में भारी उत्साह है। इस ऐतिहासिक फैसले की खुशी में आल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी द्वारा फतेहाबाद स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया और लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। आल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहिब दयाल वधवा व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश चुघ ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तरुण चुघ जैसे जमीन से जुड़े और कर्मठ नेता को राज्यसभा भेजने का निर्णय बेहद सराहनीय है, जिससे पूरे देश के पंजाबी समाज का गौरव बढ़ा है। इस अवसर पर परम अरोड़ा, मोहरी राम ग्रोवर, राजकुमार फुटेला, रामचंद्र सेठी, पुरुषोत्तम फुटेला, पंडित कृष्ण कुमार सनी, दिनेश कटारिया, अशोक बाघला, पीपी चोपड़ा, महिला विंग से डॉ. सुमन बजाज, सुषमा सेठी, अंजलि कामरा, दीपा आहूजा, ममता रहेजा, श्रुति मोंगा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि तरुण चुघ ने हमेशा संगठन को मजबूत करने और समाज के हर वर्ग की आवाज उठाने का काम किया है। उन्हें मध्य प्रदेश से राज्यसभा का प्रत्याशी बनाना भाजपा शीर्ष नेतृत्व की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। हमें पूरा विश्वास है कि राज्यसभा में उनके पहुंचने से पंजाबियत और देश के विकास से जुड़े मुद्दों को एक नई ताकत मिलेगी। समारोह के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया और तरुण चुघ के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

लेखक / Author
pulseofthenation
pulseofthenation की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.09 (1)
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.08 (1)
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.07 (1)
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ
🏷️ लोकप्रिय टैग्स