🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

खबर लोड हो रही है...

👤 लेखक
📅 तारीख
💬 0 टिप्पणी
👁️
📢 शेयर करें 📘 Facebook 🐦 Twitter 💬 WhatsApp ✈ Telegram
📰
इमेज लोड हो रही है...

6 गोल्ड के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवां ने जीती वुशू चैंपियनशिप, विद्यालय पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

 

हनुमानगढ़, 31 अगस्त। राजीव गांधी स्टेडियम हनुमानगढ़ में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया वुशू महिला लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवां ने 6 स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। विद्यालय की छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय पहुंची विजेता खिलाड़ियों का प्रधानाचार्या एवं समस्त स्टाफ सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

 

भारत सरकार एवं भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से खेलों में महिला खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने तथा उन्हें नियमित रूप से प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जिला वुशू संघ के तत्वावधान में जिलेभर से सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग की 250 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने वुशू की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अपने कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

 

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवां की खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण पदक हासिल कर टीम चैंपियनशिप अपने नाम की। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय के साथ-साथ क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित हुआ।

 

विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्या श्रीमती परविंदर कौर ने विजेता छात्राओं एवं शारीरिक शिक्षिका सरोज सैन को बधाई देते हुए कहा कि छात्राओं ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की बेटियों की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है तथा विद्यालय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।

 

शारीरिक शिक्षिका सरोज सैन ने कहा कि प्रतियोगिता के लिए छात्राओं ने लंबे समय तक नियमित अभ्यास किया और पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम 6 स्वर्ण पदकों के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल पदकों की जीत नहीं, बल्कि बेटियों के आत्मविश्वास और उनके सपनों की जीत है।

 

उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी गर्ग ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं निर्णय लेने की क्षमता विकसित करते हैं। विद्यालय की छात्राओं की यह उपलब्धि निश्चित रूप से अन्य बालिकाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

 

इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सदस्य दिनेश कुमार, मनीष कुमार, चंदनमल सिहाग, सुरेश जांगिड, जीतराम, शिवराज, भूपेंद्र कुमार, श्रीमती रविंद्र, इंदिरा, मनीषा, बलजीत कौर, कमलेश, अर्चना एवं आकीब सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विजेता खिलाड़ियों एवं शारीरिक शिक्षिका सरोज सैन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लेखक / Author
pulseofthenation
pulseofthenation की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.09 (1)
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.08 (1)
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.07 (1)
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ
🏷️ लोकप्रिय टैग्स