*राखी, रिश्ते और यादें…..*
*शहर में परिवार से लेकर प्रकृति तक को मिला प्यार*

जयपुर /निवारू रोड स्थित माता आञ्जनेय धाम में एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां रक्षाबंधन पर एक साथ जुटी – जहां परिवार के करीब 40 सदस्यों ने मिलकर रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया । बहन रेखा, सुनीता, विजय लक्ष्मी व नम्रता मोदी ने ताऊजी, पापा, भाइयों, भाभियों व भतीजों की कलाई पर राखी बांध कर मिठाई खिलाई तो भाइयों ने भी उनकी पसंद के उपहार दिए । बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक परिवार की कई पीढ़ियां एक साथ बैठकर पुराने दिनों की यादों में खो गए । तो बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर प्रकृति को रक्षा का संदेश दिया ।



