वार्ड 51 में पवन कुमार गर्ग का जनसंपर्क अभियान तेज, 65 परिवारों ने दिया समर्थन

हनुमानगढ़ जंक्शन। नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 51 में चुनावी गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। वार्ड से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी पवन कुमार गर्ग अपनी धर्मपत्नी शेफाली गर्ग के साथ लगातार घर-घर जनसंपर्क कर वार्डवासियों से समर्थन और आशीर्वाद मांग रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान उन्हें वार्डवासियों का भरपूर प्यार, समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है।
निर्दलीय प्रत्याशी पवन कुमार गर्ग ने बताया कि अब तक वार्ड नंबर 51 के 65 परिवारों ने उन्हें अपना समर्थन देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों का मिल रहा स्नेह और विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि वार्ड की जनता के सहयोग से वे चुनाव में मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे और जीत के बाद वार्ड के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
वहीं पवन कुमार गर्ग की धर्मपत्नी शेफाली गर्ग भी महिलाओं के साथ लगातार जनसंपर्क कर समर्थन जुटा रही हैं। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों के प्यार और आशीर्वाद को देखकर उन्हें पूरा विश्वास है कि जीत की राह अब आसान होती जा रही है। उन्होंने समर्थन देने वाले सभी परिवारों सहित वार्ड के प्रत्येक नागरिक का आभार व्यक्त किया।
शेफाली गर्ग ने कहा कि चुनाव केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे वार्ड के विश्वास और सम्मान का चुनाव है। उन्होंने वार्डवासियों से इसी प्रकार अपना स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की।
पवन कुमार गर्ग और शेफाली गर्ग ने कहा कि वार्डवासियों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।



