🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

खबर लोड हो रही है...

👤 लेखक
📅 तारीख
💬 0 टिप्पणी
👁️
📢 शेयर करें 📘 Facebook 🐦 Twitter 💬 WhatsApp ✈ Telegram
📰
इमेज लोड हो रही है...

*पवन खत्री हनुमानगढ़ के जिला प्रभारी नियुक्त; समाज और परिवार में हर्ष की लहर*

*’सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और कर्तव्यपरायणता से निभाऊंगा’: पवन खत्री*

**हनुमानगढ़।** ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी (रजि.) के संगठनात्मक विस्तार और समाज हित में सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन के प्रति अटूट निष्ठा, समर्पण, लगन एवं अथक मेहनत को देखते हुए **सूर्यवंशी पवन खत्री**( हनुमानगढ़ ) को “ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी” में **जिला प्रभारी – जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान)** के गरिमामयी पद पर नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति संगठन के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रभारी **सूर्यवंशी रजनेश बहल** द्वारा राजस्थान के प्रदेश महासचिव **सूर्यवंशी सिमरजीत मरवाहा** की अनुशंसा पर की गई है।

**अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प:**

अपनी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिला प्रभारी **पवन खत्री** ने कहा कि—

“संगठन और समाज ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ निभाऊंगा। समाज के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मैं सदैव तत्पर और अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहूंगा।”

 

उन्होंने इस गौरवपूर्ण अवसर पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व, समस्त कार्यकारिणी और समाज के प्रबुद्ध जनों का हृदय से आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया।

**शीर्ष नेतृत्व ने दीं शुभकामनाएं:**

प्रदेशाध्यक्ष **सूर्यवंशी रजनेश बहल** ने नव-नियुक्त जिला प्रभारी को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पवन खत्री संगठन के नियमों एवं मर्यादाओं का पूर्ण पालन करते हुए संगठन के विस्तार और समाज हितार्थ सदैव प्रयत्नशील रहेंगे। संगठन ने उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की कामना की है।

पवन खत्री की इस नियुक्ति पर संगठन के संस्थापक सूर्यवंशी कमल हाण्डा, राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी साहिब दयाल वधवा सहित समाज के प्रबुद्ध जनों, कार्यकर्ताओं और परिवारजनों ने गहरा हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

लेखक / Author
pulseofthenation
pulseofthenation की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.09 (1)
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.08 (1)
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.07 (1)
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ
🏷️ लोकप्रिय टैग्स