अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी ने किया मेडिकल विंग का विस्तार, अरविंद मोंगा बने सलाहकार

फतेहाबाद। ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी ने समाज हित और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अपनी मेडिकल विंग का विस्तार किया है। अनाज मण्डी स्थित संगठन के कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान समाज के प्रबुद्ध सदस्य अरविंद मोंगा को मेडिकल विंग का सलाहकार नियुक्त किया गया है। इस संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश चुघ ने की, जबकि विशेष तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी साहब दयाल वधवा ने शिरकत कर नवनियुक्त पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाया। बैठक में विचार-विमर्श के बाद मेडिकल विंग की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस नई कार्यकारिणी में कशिश मेहता, रवि मेहता, दीपांशु मदान, राजकुमार सेठी, नरेश ग्रोवर, ओम्पी अरोड़ा, आशीष मोंगा जैकी, हिमांशु आनन्द, सचिन ग्रोवर, अशोक खुराना, उपेंद्र आनंद, कुणाल भाटिया, ऋतिक तनेजा, डॉ. शशि मेहता, नीरज सचदेवा और रवि सचदेवा को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी साहब दयाल वधवा और प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश चुघ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि यह नई टीम समाज सेवा के कार्यों को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएगी। सलाहकार मनोनीत होने पर अरविंद मोंगा सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। इस नई नियुक्ति पर कम्युनिटी के कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष धर्मपाल चावला, डॉक्टर विंग के जिला प्रधान डॉ. सुभाष मेहता, परम अरोड़ा, रामचंद्र सेठी, पवन रुखाया, महिला विंग की जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुमन बजाज, रविंद ग्रोवर, चन्द्र गेरा प्रमुख रूप से शामिल रहे।



