🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

खबर लोड हो रही है...

👤 लेखक
📅 तारीख
💬 0 टिप्पणी
👁️
📢 शेयर करें 📘 Facebook 🐦 Twitter 💬 WhatsApp ✈ Telegram
📰
इमेज लोड हो रही है...

अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की बैठक, अजीत सचदेवा को सौंपी रिटायर्ड ऑफिसर्स विंग की कमान


फतेहाबाद।ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की बैठक अनाज मंडी स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश चुघ ने की, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी साहिब दयाल वधवा ने कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। बैठक के दौरान संगठन को मजबूती देने के लिए जिला और विधानसभा स्तर पर विभिन्न विंग की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया और नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
संगठन के विस्तार के तहत रिटायर्ड ऑफिसर्स विंग की जिला कार्यकारिणी की कमान स. अजीत सिंह सचदेवा को सौंपी गई है, जिन्हें जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही अशोक छाबड़ा और भगवान सिंह को जिला उपाध्यक्ष तथा राजकुमार मेहता व अशोक मक्कड़ को जिला सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई है। जिला फतेहाबाद के लिए सुभाष मेहता को भी जिला सलाहकार नियुक्त किया गया है। इसी विंग के तहत विधानसभा फतेहाबाद महिला विंग की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें वीना भयाना को विधानसभा अध्यक्षा नियुक्त किया गया है। वहीं, मनोरमा मेहता और मीना खनेजा को उपाध्यक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुख्य संगठन के विधानसभा स्तर पर भी नई नियुक्तियां की गई, जिसमें विधानसभा फतेहाबाद के लिए शंकर कुकडेजा और दिनेश खन्ना को उपाध्यक्ष तथा दीपक मेहता को सलाहकार मनोनीत किया गया। इसके अलावा, विधानसभा महिला विंग में लीलावती अरोड़ा को उपाध्यक्षा और प्रवीण नरूला को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इस संगठनात्मक बैठक और घोषणाओं के अवसर पर ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के जिला अध्यक्ष धर्मपाल चावला, जिला महासचिव परम अरोड़ा, गुरदयाल आनंद, जुगल किशोर ढींगरा, पी पी चोपड़ा, भीमसेन मेहता, राम चंद्र सेठी, सुदर्शन नरूला, अरविंद मोंगा, नरेश नारंग, सुनील भाटिया, सुरेंद्र चुघ और राजेंद्र मोंगा मौजूद रहे। महिला विंग की ओर से जिला अध्यक्षा डॉ. सुमन बजाज और जिला महासचिव अंजू खत्री सहित समाज के कई अन्य गणमान्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी इस दौरान उपस्थित थे।

लेखक / Author
pulseofthenation
pulseofthenation की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.09 (1)
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.08 (1)
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.07 (1)
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ
🏷️ लोकप्रिय टैग्स