वार्ड 59 से निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन नायक ने मांगा जनसमर्थन, जीत का किया आह्वान
हनुमानगढ़। नगर निकाय चुनाव को लेकर हनुमानगढ़ नगर परिषद के वार्ड नंबर 59 में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। वार्ड 59 से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी निरंजन नायक ने वार्डवासियों से जनसमर्थन की अपील करते हुए क्षेत्र के विकास और जनसेवा को अपनी प्राथमिकता बताया है।
प्रत्याशी निरंजन नायक ने कहा कि वे वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने और उनके समाधान के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लेकर चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि वे क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, सड़क, नाली, बिजली-पानी सहित स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें अपना समर्थन और बहुमूल्य वोट प्रदान करें।
निरंजन नायक के समर्थन में ‘टीम गणेशराज बंसल’ द्वारा भी मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की जा रही है। समर्थकों का कहना है कि वार्ड को मजबूत जनप्रतिनिधित्व देने के लिए निरंजन नायक को समर्थन मिलना चाहिए।
प्रत्याशी ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि वार्डवासियों के विश्वास पर खरा उतरते हुए निरंतर जनसेवा करना है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे वार्ड नंबर 59 से निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन नायक को अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाएं।



