महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव को लेकर अग्रवाल सेवा समिति की बैठक 15 जून को

श्रीगंगानगर 13 जून। अग्रवाल सेवा समिति की एक बैठक 15 जून की शाम 5:30 बजे स्थानीय सुखाड़िया शॉपिंग सेंटर स्थित कार्यालय में आयोजित की जा रही है। समिति के अध्यक्ष इंजीनियर बंशीधर जिंदल और महामंत्री रामगोपाल पांडूसरिया ने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 11 अक्टूबर को अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाने और इस अवसर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विचार करने का रहेगा। उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन की जयंती 11 अक्टूबर को है। समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में समिति के संरक्षक संजय गुप्ता को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा जो हाल ही रोटरी काउंसिल ऑफ लेजिस्लेशन के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने बताया कि समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य बैठक में भाग लेंगे।



