🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

खबर लोड हो रही है...

👤 लेखक
📅 तारीख
💬 0 टिप्पणी
👁️ —
📢 शेयर करें 📘 Facebook 🐦 Twitter 💬 WhatsApp ✈ Telegram
📰
इमेज लोड हो रही है...

*सिंथेटिक दूध बनाने की शिकायत पर चिकित्सा विभाग की कार्रवाई, 160 लीटर दूध मौके पर करवाया नष्ट*

*- रावतसर की प्रगति डेयरी पर बिक्री के लिए लाए दूध की एमएफटीएल मशीन से की जांच, प्रारंभिक जांच में सिंथेटिक दूध होने की आशंका; नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे*

** चाइयां में भी डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण*

 

हनुमानगढ़। दीपावली के त्योहार के मद्देनजर आमजन को शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर से रावतसर एवं चाइयां क्षेत्र में सिंथेटिक दूध तैयार करने एवं उसकी आपूर्ति किए जाने की शिकायत मिलने पर विभागीय टीम ने दोनों क्षेत्रों में कार्रवाई की।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा दल ने रावतसर स्थित प्रगति डेयरी पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान ऑटोरिक्शा का मालिक सोहनलाल एवं ड्राइवर राकेश कुमार द्वारा प्रगति डेयरी पर बेचने के लिए लाए गए दूध की मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (एमएफटीएल) के माध्यम से मौके पर ही जांच की गई। प्रारंभिक जांच में दूध के सिंथेटिक होने की आशंका सामने आई। इस पर विभागीय टीम ने दूध के नमूने संग्रहित कर विस्तृत जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए। साथ ही संदिग्ध पाए गए 160 लीटर दूध को मौके पर ही नष्ट करवाया गया, ताकि इसकी आपूर्ति एवं आमजन तक पहुंच को रोका जा सके। इसके बाद चिकित्सा विभाग की टीम ने चाइयां क्षेत्र में भी अलग-अलग डेयरी संचालकों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दूध की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जांच की गई। टीम ने डेयरी संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानकों का पालन करने तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुदेश कुमार गर्ग, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार, रावतसर बीसीएमओ डॉ. मनिन्द्र सिंह, लैब सहायक सुभाषचंद, एमएफटीएल वाहन चालक निहाल सिंह तथा वाहन चालक मलकीत सिंह एवं गुरुशरण सिंह उपस्थित रहे।

 

सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि दीपावली के त्योहार के दौरान दूध एवं दुग्ध उत्पादों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटखोरी की आशंका को देखते हुए विभाग की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि खाद्य पदार्थों में मिलावट अथवा किसी प्रतिष्ठान पर अनियमितता की जानकारी मिलने पर विभाग के कंट्रोल रूम नम्बर 01552-261190 पर सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

अ
लेखक / Author
pulseofthenation
pulseofthenation की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.09 (1)
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.08 (1)
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.07 (1)
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ
🏷️ लोकप्रिय टैग्स