🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

खबर लोड हो रही है...

👤 लेखक
📅 तारीख
💬 0 टिप्पणी
👁️ —
📢 शेयर करें 📘 Facebook 🐦 Twitter 💬 WhatsApp ✈ Telegram
📰
इमेज लोड हो रही है...

*सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’*

*जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, द्रोणाचार्य अवार्डी आरडी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को किया रवाना*

हनुमानगढ़, 31 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को जिला मुख्यालय पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में खेल जगत की नामचीन हस्तियों सहित विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह 7 बजे जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, द्रोणाचार्य अवार्डी आरडी सिंह, अर्जुन अवार्डी संदीप मान एवं जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रद्धा गोमे ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया।

 

मैराथन राजीव गांधी स्टेडियम से शुरू होकर गुरु हरकिशन स्कूल, परशुराम चौक एवं सिविल लाइंस चौक होते हुए पुनः स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी राष्ट्रीय एकता के साथ स्वस्थ जीवन का भी संदेश देती है।

 

उन्होंने बच्चों से नियमित रूप से दौड़ने एवं व्यायाम करने की अपील करते हुए कहा कि हमें प्रतिदिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। यदि हम फिट रहेंगे, तभी हमारा देश भी फिट रहेगा। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन से ही हम देश के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने मैराथन से पहले एकता और फिटनेस की शपथ भी दिलाई।

 

*बच्चों में एकता की भावना का ज्ञान जरूरी*

 

कार्यक्रम में शामिल द्रोणाचार्य अवार्डी आरडी सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से आयोजित रन फॉर यूनिटी बच्चों के लिए बहुत उपयोगी पहल है। इस तरह के आयोजनों से बच्चों को राष्ट्रीय एकता के महत्व को जानने और समझने का अवसर मिलता है। सरदार पटेल ने जिस तरह पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया, उनका यह योगदान आज भी स्मरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी जैसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ी में राष्ट्रीय एकता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बनी रहे। संदीप मान ने मैराथन के बड़े स्तर पर आयोजन को लेकर अपने विचार रखें।

 

*मिशन लाइफ के तहत सतत जीवनशैली सप्ताह*

 

जिला परिषद सीईओ श्रद्धा गोमे ने बताया कि मिशन लाइफ के अंतर्गत 1 से 7 नवंबर, 2026 तक जिलेभर में ‘ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह’ का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत आमजन को पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न प्रतिभागियों को सप्ताह के दौरान निर्धारित गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की अपील की।

 

इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, सीडीईओ पन्नालाल कड़ेला, जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह, आईसीडीएस उपनिदेशक प्रवेश सोलंकी, डिस्कॉम एसई  रिछपाल चारण सहित बड़ी संख्या में जिला स्तरीय अधिकारी, विद्यार्थी मौजूद रहें।

____

अ
लेखक / Author
pulseofthenation
pulseofthenation की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.09 (1)
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.08 (1)
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.07 (1)
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⛅
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ
🏷️ लोकप्रिय टैग्स