🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

खबर लोड हो रही है...

👤 लेखक
📅 तारीख
💬 0 टिप्पणी
👁️
📢 शेयर करें 📘 Facebook 🐦 Twitter 💬 WhatsApp ✈ Telegram
📰
इमेज लोड हो रही है...

वार्ड 52 में दीपक चुघ के समर्थन में एकजुट हुआ राजपूत ओढ़ समाज

कांग्रेस नेता एवं समाज के प्रमुख नेता मक्खन लाल मुढई की अगुवाई में समाजजनों ने निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल व निर्दलीय प्रत्याशी दीपक कुमार चुघ का किया माल्यार्पण कर स्वागत

 

 

हनुमानगढ़ जंक्शन, 3 सितंबर। नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 52 में राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर 52 निवासी कांग्रेस नेता एवं राजपूत ओढ़ समाज के नेता मक्खन लाल मुढई की अगुवाई में राजपूत ओढ़ समाज के लोगों ने निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल एवं वार्ड नंबर 52 से निर्दलीय प्रत्याशी दीपक कुमार चुघ को अपना समर्थन प्रदान किया।

 

समर्थन के दौरान राजपूत ओढ़ समाज के लोगों ने निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल एवं प्रत्याशी दीपक कुमार चुघ का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। समाजजनों ने चुनाव में दीपक कुमार चुघ के पक्ष में मजबूती से खड़े रहने की बात कही।

 

विकास एवं जनहित को लेकर समर्थन

 

इस अवसर पर कांग्रेस नेता एवं समाज के नेता मक्खन लाल मुढई ने कहा कि वार्ड की जनता विकास एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर गंभीर है। राजपूत ओढ़ समाज ने वार्ड के हितों को ध्यान में रखते हुए दीपक कुमार चुघ को समर्थन देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि समाज हमेशा जनहित एवं विकास के मुद्दों के साथ खड़ा रहेगा।

 

मक्खन लाल मुढई ने कहा कि निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है और इसी उम्मीद के साथ वार्ड नंबर 52 में भी विकास को प्राथमिकता देने वाले प्रत्याशी को समर्थन दिया जा रहा है।

 

विधायक ने जताया आभार

 

निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल ने राजपूत ओढ़ समाज एवं मक्खन लाल मुढई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज द्वारा दिया गया समर्थन उनके लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता की समस्याओं के समाधान तथा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

 

दीपक चुघ बोले—जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा

 

निर्दलीय प्रत्याशी दीपक कुमार चुघ ने राजपूत ओढ़ समाज एवं मक्खन लाल मुढई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज द्वारा दिए गए समर्थन को वे पूरी जिम्मेदारी के साथ स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वार्ड नंबर 52 में सड़क, नाली, सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा।

 

समर्थन कार्यक्रम के दौरान राजपूत ओढ़ समाज के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं वार्डवासी मौजूद रहे। समाजजनों ने दीपक कुमार चुघ के समर्थन में एकजुटता दिखाते हुए उन्हें विजयी बनाने का आह्वान किया।

लेखक / Author
pulseofthenation
pulseofthenation की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.09 (1)
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.08 (1)
WhatsApp Image 2026-04-28 at 18.27.07 (1)
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ
🏷️ लोकप्रिय टैग्स